बालिका अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में मधुबनी की जीत

बालिका अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में मधुबनी जिला बालिका अंडर 19 टीम का प्रदर्शन शानदार रहा.
मधुबनी . खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में मधुबनी जिला बालिका अंडर 19 टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. मधुबनी की टीम अपने पहले मैच में लखीसराय की टीम को 23-06 से, दूसरे मैच में अररिया की टीम को 23 – 05 से और तीसरे मैच में सहरसा की टीम को 50-41 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. मैच में मधुबनी टीम के बेहतरीन रेडर व डिफेंडर अनन्या कुमारी व रेडर नंदनी कुमारी का प्रदर्शन शानदार रहा. टीम के कोच राजन सिंह व टीम मैनेजर मनीषा कुमारी ने कहा है कि मधुबनी की टीम अपना अंतिम लीग मैच शेखपुरा टीम से खेलेगी. मधुबनी जिले की टीम में नंदनी कुमारी, अनन्या कुमारी, अन्नू कुमारी, कोमल कुमारी, भारती कुमारी, शफीना प्रवीण, कविता कुमारी कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, नीतू कुमारी, अंजलि कुमारी, मुस्कान कुमारी का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. मधुबनी जिले टीम के शानदार प्रदर्शन पर मधुबनी जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, सुधांशु झा, प्रधानाध्यापक श्रवण झा, वरीय शिक्षक राहुल कुमार झा, सुनील कुमार झा, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष सिंह, शारीरिक शिक्षक दिवाकर झा, सुनील कुमार ठाकुर, वसी अख्तर, राकेश कुमार गुड्डू, अभिषेक कुमार, हरे राम सिंह, राकेश कुमार ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामना और बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




