कमला का जलस्तर खतरा निशान से उपर, सभी नदियां उफनायी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 10:11 PM
कमला,कोसी, भूतही बलान सहित विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जयनगर एवं झंझारपुर में कमला नदी खतरे निशान से उपर बह रही है.
मधुबनी. कमला,कोसी, भूतही बलान सहित विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जयनगर एवं झंझारपुर में कमला नदी खतरे निशान से उपर बह रही है. जबकि मधेपुर में बाढ़ का पानी नये ईलाकों में प्रवेश कर रहा है. जबकि बेनीपट्टी में अधवारा समूह की नदियों, धौंस में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिससे संभावित बाढ़ को लेकर लोगों में दहशत है. आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झंझारपुर कमला नदी का जलस्तर 51: 65: ( फुट) पर बह रही है. जो खतरे निशान से करीब 1.65 फुट अधिक है. वहीं कमला नदी जयनगर का जलस्तर 68.20 मीटर था. जो खतरा निशान 67.75 मीटर से उपर है. जबकि भूतही बलान नदी का जलस्तर समाचार लिखे जाने तक खतरा निशान से नीचे बह रही थी. यहां पर जलस्तर 68.75 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि यह खतरा निशान के नजदीक पहुंच चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










