Madhubani News : प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्द्धन में बेहतर काम के लिये डीएम होंगे सम्मानित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 9:56 PM

विज्ञापन

बेहतर काम करने के लिये जिला को प्रथम स्थान मिला है.

विज्ञापन

मधुबनी. हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधान सभा चुनाव में प्रशिक्षण और क्षमता संवर्द्धन में बेहतर काम करने के लिये जिला को प्रथम स्थान मिला है. भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिये जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है. पत्र के आलोक में डीएम आनंद शर्मा को आगामी 25 जनवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा. जिला के इस चयन पर पदाधिकारियों सहित सभी कर्मियों व आम लोगों मेओ खुशी है. डीएम आनंद शर्मा ने कहा है कि यह सम्मान पूरे जिला का सम्मान है. यहां के कर्मियों, आम लोगों व सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी का बखूवी निर्वहन किया. जिसका परिणाम है कि आज मधुबनी जिला का चयन पुरस्कार के लिये किया गया है. उन्होंने सभी जिलावासियों को भी इसके लिये बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन