Madhubani News : डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Dec 2025 10:35 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बीते सोमवार की देर शाम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बीते सोमवार की देर शाम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में संस्थान में पांच बच्चे आवासित पाए गए. जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक बच्चों के संबंध में बारी-बारी से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने उनकी देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वासन दत्तक प्रक्रिया से संबंधित प्रगति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान सभी बच्चों से संबंधित संधारित संचिकाओं का गहन अवलोकन करते हुए अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुपालन व बाल हित में की जा रही व्यवस्थाओं की जांच की. जिला पदाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, भावनात्मक एवं मानसिक विकास व संस्थान की साफ-सफाई व सुव्यवस्था पर विशेष बल दिया एवं इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए.

अनाथ व बेसहारा बच्चों के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान जिला स्तर पर 6 वर्ष से कम आयु के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को आवासन सहित संरक्षण, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल व दत्तक ग्रहण से संबंधित आवश्यक सेवाएं प्रदान करती है. जिला पदाधिकारी ने संस्थान को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नितेश कुमार पाठक, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार, समन्वयक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भवेश कुमार, डाटा एनालिस्ट प्रमोद कुमार सहित संस्थान के कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन