Madhubani News : जिलाधिकारी ने जनता दरबार में शिकायतों का किया निबटारा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 05 Dec 2025 9:40 PM

विज्ञापन

जनता दरबार में सुदूर क्षेत्रों से आए हुए परिवादियों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया.

विज्ञापन

मधुबनी. जनता दरबार में सुदूर क्षेत्रों से आए हुए परिवादियों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया. इस दौरान जिलाधिकारी के कार्यक्रम में शुक्रवार को कुल 75 परिवादियों ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया. जिसमें 52 परिवादी जनता के दरबार में उपस्थित हुए. इसी कड़ी में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित आवेदन में लखनौर प्रखंड के भूपेश कुमार सिंह के द्वारा निजी जमीन पर पड़ोसी एवं अन्य के द्वारा दीवाल खड़ा करने एवं जमीन पर मिट्टी भरवाने के साथ साथ जमीन को कब्जा करने को लेकर शिकायत किया गया. वहीं गृह विभाग से संबंधित आवेदन में पंचायत परिहारपुर प्रखंड राजनगर के बिपिन कुमार झा के द्वारा अज्ञात असमाजिक लोगों के द्वारा कार्य में बाधा डालने से संबंधित शिकायत किया गया. लोक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग से संबंधित आवेदन में फुलपरास निवासी जीतू कामत ने पानी का लेवल कम हो जाने एवं नल जल का पानी सभी घरों तक नहीं पहुंचने को लेकर आवेदन दिया. वहीं जल संसाधन विभाग से प्राप्त आवेदन में राजनगर प्रखंड के महेश झा के द्वारा कुछ व्यक्तियों द्वारा नहर पर घर बनाने को लेकर शिकायत किया गया. ऊर्जा विभाग से प्राप्त आवेदन में घोघडीहा प्रखंड के कमलेश कुमार यादव के द्वारा पानी सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफर लगाया गया, लेकिन ट्रांसफर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं होने से खेती में बाधा उत्पन्न होने को लेकर आवेदन दिया गया. आए हुए सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए. इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश पाठक एवं सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन