Madhubani News : दिव्यांगों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Dec 2025 9:43 PM

विज्ञापन

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को शिव गंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के मनोरंजन गृह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को शिव गंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के मनोरंजन गृह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नितेश पाठक, वरीय उप समाहर्ता ज्योत्स्ना सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने कहा कि विश्व दिव्यांगता दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का स्मरण दिवस है. यदि हम दिव्यांगजनों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं तो वे अपनी अनूठी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी से भी कम नहीं हैं. आज देश के अनेक प्रतिभाशाली दिव्यांगजन वैश्विक मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत प्रतियोगिता में मनमोहक प्रस्तुति दी. छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुत मधुर भजनों और गीतों ने पूरे सभागार को भाव विभोर कर दिया. संगीत प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बासोपट्टी का राघव कुमार प्रथम, राजनगर का मो. जलील द्वितीय तथा मधवापुर का सत्यनारायण तृतीय स्थान पर चयनित हुआ. वही बालिका वर्ग में खजौली की नेहा कुमारी, प्रथम, दुर्गा कुमारी द्वितीय एवं प्रीति कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. खेल-कूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित अधिकारियों को मन मोह लिया. बच्चों की लय, संतुलन और प्रतिभा ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि अवसर मिलते ही ये बच्चे किसी भी मंच पर अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं. खेल-कूद प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग(15-18) में जयनगर का नीरज कुमार प्रथम, खजौली का सरोज कुमार द्वितीय तथा बासोपट्टी का निशांत कुमार को तीसरा स्थान मिला. वही बालिका वर्ग(15-18) में जयनगर की नित्या कुमारी, को प्रथम, पिंकी कुमारी को द्वितीय तथा फुलपरास की कल्याणी कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वही ट्राई साइकिल दौड़ में बालक वर्ग में बासोपट्टी के नजरे आलम को प्रथम, रहिका के मो.शाद फारुख को द्वितीय तथा कलुआही के तौफीक नट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वही बालिका वर्ग में मधेपुर की खुशबू कुमारी को प्रथम, चन्द्रकला को द्वितीय एवं संस्कृति मंडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जलेबी दौड़ में बालक वर्ग में जयनगर का अंकित कुमार, बाबूबरही के रितिक कुमार को द्वितीय तथा रहिका के प्रिंस भारती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वही बालिका वर्ग में राजनगर की पुष्पा कुमारी को प्रथम, रहिका की प्रियंका कुमारी को द्वितीय एवं लदनियां की साक्षी प्रिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त किया. चित्रकला में बालक वर्ग में कलुआही का तौफीक भट्ट प्रथम, जयनगर का नीरज कुमार द्वितीय तथा खजौली का सरोज कुमार तृतीय स्थान पर चयनित हुआ. वही बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दुल्लीपट्टी की संजना कुमारी को प्रथम, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, झंझारपुर की नंदनी कुमारी को द्वितीय तथा राजनगर की साक्षी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों, सम्मान एवं अवसरों की समान उपलब्धता के लिए प्रशासन एवं समाज दोनों को मिलकर कार्य करना होगा. कार्यक्रम में डीपीओ, शुभम कसौधन, कुंदन कुमार, मणिभूषण कुमार, वरीय शिक्षक, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्रा, शिक्षक अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन