1.40 करोड़ की लागत से ललित कर्पूरी स्टेडियम के दक्षिण भाग का होगा विकास
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :06 Jul 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

ललित कर्पूरी स्टेडियम के समीप दक्षिण भाग में खेल के मैदान का विकास कार्य के लिए क्षेत्रीय योजना कार्यालय दरभंगा प्रमंडल ने एक करोड़ चालीस लाख चौरासी हजार की राशि स्वीकृत की है.
विज्ञापन
झंझारपुर: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक नीतीश मिश्रा के अनुशंसा के आलोक में झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड नं. 13 स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम के समीप दक्षिण भाग में खेल के मैदान का विकास कार्य के लिए क्षेत्रीय योजना कार्यालय दरभंगा प्रमंडल ने एक करोड़ चालीस लाख चौरासी हजार की राशि स्वीकृत की है. यह कार्य स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के जिम्मे होगा जिसमें 79.26 मीटर लंबा, 36.58 मीटर चौड़ा एवं 0.450 मीटर उंचाई में मिट्टी भरकर एवं 73.17 मीटर गुणा 30.48 मीटर में सोलिंग, पीसीसी कर के आर्टिफिशियल घास, नेट के साथ साथ लाइट एवं चारोंतरफ पेवर ब्लाक युक्त वाकिंग स्ट्रीट ट्रैक बनाने का प्रावधान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




