Madhubani News : स्नातक निर्वाचन मतदाता सूची में नाम जोडने की तिथि बढ़ाने की मांग

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 10:01 PM

विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का तय समय सीमा समाप्त होने के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का तय समय सीमा समाप्त होने के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है. लेकिन मधुबनी समेत राज्य के कई जिलों में अभी भी हजारों स्नातक लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं. इसे लेकर बिहार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सुदिष्ट यादव ने राज्य निर्वाचन आयोग से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए एक बार फिर से समय सीमा बढ़ाने की मांग की है, ताकि हजारों वैसे स्नातक नागरिक जिनका नाम वोटर लिस्ट में नही जुट पाया है. लोग सूची में नाम शामिल कराकर उक्त निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले सके. कहा है कि भारत में विधायक, सांसद समेत विभिन्न तरह के चुनाव कराये जातें हैं, लेकिन स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाला यह एक तरह का अनोखा चुनाव है. जिसमे हर चुनाव में मतदाता सूची बनती है और चुनाव खत्म होते ही बिखंडित हो जाती है. लोकहित में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की नयी तिथि चुनाव आयोग से घोषित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन