ePaper

Madhubani News : सोमवार व शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की होगी सुनवाई

Updated at : 18 Jan 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : सोमवार व शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की होगी सुनवाई

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.

विज्ञापन

लखनौर/झंझारपुर. अनुमंडल क्षेत्र में सात निश्चय-3 के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए है. ऊर्जा सचिव ने कहा कि 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे. उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे. इसके तहत सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालयों में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक तथा शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक शिकायतों की सुनवाई की जाएगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन कार्यालय में, सहायक विद्युत अभियंता सब-डिवीजन कार्यालय में एवं कनीय अभियंता सेक्शन कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभागीय सचिव के आदेश के आलोक में प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस- सोमवार एवं शुक्रवार को सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी. ताकि उपभोक्ता सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायतें रख सकें. ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को उपभोक्ताओं से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, उनकी शिकायतों का पंजीकरण करने तथा शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी अनिवार्य बताया. यह पहल बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी. सात निश्चय-3 के कार्यक्रम लागू किए गए हैं. जिनका मूल लक्ष्य नागरिकों की रोजमर्रा की परेशानियों को कम कर ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की भावना को साकार करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन