Madhubani News : सिविल सर्जन ने बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सिविल सर्जन ने बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने मंगलवार को बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने मंगलवार को बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. मौके पर सिविल सर्जन के साथ एसीएमओ डॉ. शंभुनाथ झा भी थे. उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, उपाधीक्षक कार्यालय कक्ष, दवा काउंटर, भंडार कक्ष, लेबर रूम, पैथोलैब, एक्सरे रूम का निरीक्षण किया. मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. सीएस पहले दवा काउंटर पर पहुंचे, जहां मौजूद कर्मियों से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली. उसके बाद वे पैथोलैब और एक्सरे कक्ष में पहुंचे और संबंधित कर्मियों से एक्स-रे और खून जांच के संबंध में पूछा और फिर वहां से निकलकर ओपीडी पहुंचे. जहां चिकित्सक मौजूद थे और बारी बारी से मरीजों को देख रहे थे. वहां से निकलने के बाद सीएस पहले मंजिल पर स्थित लेबर रूम पहुंच गये. जहां ऑपरेशन, दवा और भर्ती रहने के दौरान मरीजों को मिली सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली. वहां से सीएस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां पंजियों का अवलोकन किया और मौजूद डीएस से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली. सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल की स्थिति, मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है या नहीं सहित अन्य व्यवस्था की स्थिति को देखने के लिये अस्पताल का औचक रूप से निरीक्षण किया गया है. जल्द विशेषज्ञ चिकित्सक की पदस्थापना हो, इस दिशा में कार्य किया जायेगा. इसके अलावे सभी चिकित्सक और कर्मी ससमय अस्पताल पहुंचे. इसके पूर्व सीएस ने अड़ेर में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसीएमओ के अलावे डीएस डॉ. विकास मदन हरिनंदन व हेल्थ मैनेजर सुशील कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन