Madhubani News : सरस्वती पूजा में डीजे बजाने व अश्लील गानों पर रोक
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:00 PM
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
Madhubani News : फुलपरास. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार ने की. बैठक में प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे. संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित मानकों के अनुरूप कम आवाज में ही बजाए जाएंगे. अश्लील एवं भड़काऊ गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन पर संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों को प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की. कहा कि पंडालों की ऊंचाई, बिजली वायरिंग, अग्नि सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी. किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि पूजा अवधि के दौरान थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. नियमित गश्ती बढ़ाई जाएगी. उन्होंने पूजा समितियों से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें. बैठक में प्रमुख राम पुकार यादव ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और आम नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें. वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साह ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया. बैठक के अंत में सभी पूजा समितियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










