जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अयान सिद्दीकी रहे प्रथम

Updated at : 02 Sep 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अयान सिद्दीकी रहे प्रथम

प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल मधुबनी के अयान सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

मधुबनी . टाउनहॉल मधुबनी में सोमवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 10 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल मधुबनी के अयान सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिला खेल एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया. विद्यालय की निदेशक डॉ. निखत रियाजी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अयान को बधाई देते हुआ कहा की जिला स्तरीय खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अयान ने न केवल स्कूल का मान बढ़ाया बल्कि जिला का भी मान बढ़ाया है. विद्यालय के प्रधानाचार्य ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसे शुभकामना दी है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन