रोक के बाद भी शहर में चलते हैं बड़े वाहन
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

परीक्षा. जाम से निजात पाने के निर्देश कागज तक सिमटे मधुबनी : इंटर परीक्षा से पहले जिला पदाधिकारी ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए कई आवश्यक निर्देश जारी किये थे. शहर में आने वाले बस ट्रक व अन्य वाहनो को जलधारी चौक-रांटी बाईपास होते हुए बस स्टैंड […]
विज्ञापन
परीक्षा. जाम से निजात पाने के निर्देश कागज तक सिमटे
मधुबनी : इंटर परीक्षा से पहले जिला पदाधिकारी ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए कई आवश्यक निर्देश जारी किये थे. शहर में आने वाले बस ट्रक व अन्य वाहनो को जलधारी चौक-रांटी बाईपास होते हुए बस स्टैंड में आना था. पर इस निर्देश के पालन करने की बात तो दूर उल्टा स्थित और भी भयावह हो गयी है. इंटर परीक्षा को लेकर शहर में हर दिन छोटे बड़े वाहनों की संख्या मे बढोतरी हो गयी है. पर ना तो वाहनों के लगाने के लिये कोई जगह चिन्हित है और ना ही कहीं पर ट्रैफिक पुलिस ही प्रतिनियुक्त किये गये है. जिस कारण हर दिन लोगों को जाम से पसीने छूट रहे है. आलम यह है कि सड़क किनारे घर बना कर रहने वालों को अपने ही घरों से निकलने में घंटो इंतजार करना पड़ता है.
हर दिन आ रहे करीब तीन हजार वाहन . शहर में सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों करीब तीन हजार वाहन अतिरिक्त आते हैं. इसमें मोटरसाइकिल, चार पहिये, टेपो व रिक्शा भी शामिल है. जानकारी के अनुसार मुख्यालय के 40 परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा हो रही है. जिसमें औसतन करीब पांच हजार छात्र रोज परीक्षा देने आते हैं. इन छात्रों में से किसी के साथ मोटरसाईकिल तो किसी के साथ चार पहिये वाहन रहता है. अभिभावकों को अपने वाहन को लगाने की जगह नहीं मिलने के कारण अक्सर सड़कों पर ही वाहन को लगा देते हैं. जिससे शहर में हर मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
अधिकारी भी फंसे जाम में. मंगलवार को शहर दिन भर जाम रहा. शहर की मुख्य सड़कों में वाट्सन स्कूल के सामने मुख्य सड़क थाना चौक, कचहरी के पीछे खादी भंडार सड़क, शंकर चौक, बाबू साहेब चौक, आरके कॉलेज रोड, भौआड़ा महिला कॉलेज रोड जाम से अस्त व्यस्त रहा. पैदल चलने वालों को सड़क चलने में काफी मुश्किल हो रहा था. भौआड़ा से एक मामले का निपटारा कर आ रहे सदर एसडीओ शाहीद परवेज व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश की गाड़ी भी खादी भंडार सड़क पर घंटों जाम में फंसी रही. दोनों अधिकारी उतरकर पैदल ही थाना तक पहुंचे.
ट्रैफिक की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
नहीं हो रहा नो इंट्री का पालन
शहर में जिला पदाधिकारी के आदेश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निकाले गए आदेश कि शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 1 बजे से 6 बजे तक प्रवेश निषेध रहेगा का अनुपालन नहीं हो रहा है. शहर में दरभंगा की ओर से एवं जिले के अन्य भाग से धड़ल्ले से बस व ट्रक का परिचालन हो रहा है. प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता व्यवस्था भी नहीं हो रहा है.
अतिरिक्त बल की मांग
शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुरुवार से अतिरिक्त बल की मांग की गई है. होमगार्ड के जवान उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इस तरह की समस्या हो रही है. आगे वे स्वयं जाम की समस्या के समाधान के लिए पहल करेंगे.
शाहीद परवेज, सदर एसडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




