790 गांवों में पहुंचा बिजली, तार व पोल

Updated at :10 Feb 2017 7:22 AM
विज्ञापन
790 गांवों में पहुंचा  बिजली, तार व पोल

मधुबनी : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचान के तहत 790 गांवों मे अब तक बिजली के पोल व तार पहुंचा दिया गया है. मधुबनी जिला में जिकेसी प्रोजेक्ट द्वारा 1100 गांव का सर्वे किया गया था. सरकार के निर्देशानुसार दिसंबर 16 तक सर्वे के बाद काम शुरू करने का […]

विज्ञापन

मधुबनी : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचान के तहत 790 गांवों मे अब तक बिजली के पोल व तार पहुंचा दिया गया है. मधुबनी जिला में जिकेसी प्रोजेक्ट द्वारा 1100 गांव का सर्वे किया गया था. सरकार के निर्देशानुसार दिसंबर 16 तक सर्वे के बाद काम शुरू करने का समय दिया गया था. प्रोजेक्ट के कार्यपालक अभियंता सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि जनवरी माह तक 790 गांव में बिजली का पोल तार लगा दिया गया. इन गांवों में मार्च तक बिजली चालू कर दिया जाएगा. श्री प्रसाद ने बताया कि बाकी बचे 310 गांव में भी काम चल रहा है. दिसंबर 17 तक सभी गांव में विद्युत सेवा बहाल कर दी जाएगी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा अब वैसे गांव का सर्वे किया जा रहा है. जिस गांव में बिजली तो पहुंच गया लेकिन उस गांव के कुछ टोल में बिजली सुविधा नहीं पहुंचा है. वैसे टोल के सर्वे के लिए विभाग द्वारा एलएनटी कंपनी को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन