अल्लाह की इबादत में बीतता था अिधक वक्त

जयनगर : अल्लाह के इबादत करने के बाद टेलर मास्टर मो. आलम खान की जान गयी. लोगों ने बताया है कि हर दिन की तरह मो. आलम हर सुबह भेलवा चौक स्थित बड़ी मसजिद में नमाज अदा कर वापस आये और टंकीगली स्थित अपने ट्रेलर की दुकान को खोलकर साफ सफाई कर ही रहे थे […]
जयनगर : अल्लाह के इबादत करने के बाद टेलर मास्टर मो. आलम खान की जान गयी. लोगों ने बताया है कि हर दिन की तरह मो. आलम हर सुबह भेलवा चौक स्थित बड़ी मसजिद में नमाज अदा कर वापस आये और टंकीगली स्थित अपने ट्रेलर की दुकान को खोलकर साफ सफाई कर ही रहे थे कि अचानक एक गोली उनके कमर के ऊपर लगी और वे गिर पड़े. आलम खान एक नेक दिल इनसान थे. जो पांचों वक्त नमाज अदा करते थे. लोगों ने तत्काल ही उन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने मो. आलम को मृत घोषित कर दिया. मृतक मो.आलम खान की पत्नी कौशर अंजुम घटना के बाद गंभीर सदमे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










