मधुबनी में पंचायत समिति सदस्य पर कारबाइन से गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थानांतर्गत भेलवा चौक पर आज दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बेखौफ अज्ञात अपराधियों द्वारा पंचायत समिति सदस्य सतन झा पर कारबाइन से की गयी गोलीबारी में वे बाल बाल बच गये पर गोली लगने से एक अन्य राहगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जयनगर […]
मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थानांतर्गत भेलवा चौक पर आज दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बेखौफ अज्ञात अपराधियों द्वारा पंचायत समिति सदस्य सतन झा पर कारबाइन से की गयी गोलीबारी में वे बाल बाल बच गये पर गोली लगने से एक अन्य राहगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जयनगर थाना प्रभारी जयकांत शाह ने बताया कि मृतक का नाम मो0 आलम :55: है जो कि पेशे से दर्ज और जयनगर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं.
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत करने में लगी हुई है. घटना के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. गोलीबारी के बाद फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










