साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से उड़ाये 54 हजार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Feb 2017 12:53 AM
विज्ञापन

साहरघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र के साहरघाट स्थित मध्य विद्यालय में बतौर कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार को साइबर अपराधियों ने 53 हजार 8 सौ 10 रुपये उड़ा डाले़ इस बाबत शिक्षक सुनील कुमार ने साहरघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है़ शिकायतकर्ता सुनील ने बताया कि सोमवार को वे दरभंगा के कटहलबाड़ी इलाके में लगे […]
विज्ञापन
साहरघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र के साहरघाट स्थित मध्य विद्यालय में बतौर कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार को साइबर अपराधियों ने 53 हजार 8 सौ 10 रुपये उड़ा डाले़ इस बाबत शिक्षक सुनील कुमार ने साहरघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है़ शिकायतकर्ता सुनील ने बताया कि सोमवार को वे दरभंगा के कटहलबाड़ी इलाके में लगे एटीएम मशीन से रुपये निकासी करने के लिए एटीएम मशीन में अपना एटीएम कार्ड डाला़.
कार्ड डालने के बाद नो ट्रांजक्शन का विकप्ल आने लगा़ तब वे अपना कार्ड लेकर बिना राशि निकाले वापस चल दिये़ उधर एटीएम से निकलने के कुछ ही समय के बाद उनके मोबाईल पर उनके खाते से राशि निकासी संबंधी संदेश आने लगा़ संदेश के अनुसार उक्त शिक्षक के बैंक खाते से साईबर अपराधियों ने पहले दस हजार नकद राशि की निकासी की फिर के बीस-बीस हजार की राशि को दूसरे के खाते पर ट्रांसफर कर लिया, वहीं शेष राशि की निकासी पेट्रोल पंप पर के जरिये किया गया़ बता दें कि अपराधियों के शिकार हुए शिक्षक सुनील का स्टेट बैंक के साहरघाट शाखा की है़
उन्होंने अपना मिनी स्टेटमेंट निकलवाने के बाद साहरघाट थाने में आवेदन देकर जांच की गूहार लगायी है़ इस संबंध में पूछे जाने पर साहरघाट के एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ वहीं एसएचओ श्री पासवान ने आम लोगों को साईबर अपराधियों से सचेत रहने की अपील भी की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










