45 करोड़ रुपये का होगा नप का शून्य आधारित बजट

मधुबनी : नगर परिषद का चुनाव अप्रैल – मई में संभावित है. लिहाजा, मौजूदा नगर परिषद का बोर्ड अपना अंतिम बजट पेश करने की तैयारी में जुटा है. बजट में लोगों को रिझाने के लिए शहर के लोगों की मुख्य समस्याओं से निराकरण का फार्मूला तय किया जा सकता है. इसको लेकर वार्ड पार्षद प्रयासरत […]
मधुबनी : नगर परिषद का चुनाव अप्रैल – मई में संभावित है. लिहाजा, मौजूदा नगर परिषद का बोर्ड अपना अंतिम बजट पेश करने की तैयारी में जुटा है. बजट में लोगों को रिझाने के लिए शहर के लोगों की मुख्य समस्याओं से निराकरण का फार्मूला तय किया जा सकता है. इसको लेकर वार्ड पार्षद प्रयासरत है. बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में चुनावी झलक मिलेगी. करीब 1 लाख की आबादी वाले शहर के लोगों की निगाहें इस बजट पर टिकी है.
30 वार्डों वाले शहर की बड़ी आबादी के सामने अब भी सड़क, नाला, पेयजल, रोशनी जैसी समस्याओं से निजात की चुनौती बरकरार है. संभावना जतायी जा रही है कि इस साल के बजट में मुहल्ले के बचे हुए सड़कों व नालों के निर्माण को प्राथमिकता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










