माॅडल बनेगा सदर अस्पताल

मधुबनी : शहर का सदर अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं. अब यहां आने वाले मरीजों को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी. यहां के सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जायेगा. इसकी कवायद की जा रही है . सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अप्रैल से इस योजना पर काम होना […]
मधुबनी : शहर का सदर अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं. अब यहां आने वाले मरीजों को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी. यहां के सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जायेगा. इसकी कवायद की जा रही है . सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अप्रैल से इस योजना पर काम होना शुरू हो जायेगा. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के नेतृत्व में सिविल सर्जन व डीपीएम के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है.
कार्ययोजना बनायी जा रही है. इस बाबत सिविल सर्जन डाॅ अमर नाथ झा ने बताया कि मधुबनी के सदर अस्पताल को माॅडल अस्पताल के रुप में विकसित करने की योजना है. इसके लिये विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार आकलन टीम का गठन कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जायेगी, इसके बाद राज्यस्तरीय टीम आकर सदर अस्पताल आकर सुविधाओं का आकलन करेगी. माॅडल अस्पताल बनने से मरीजों को कई सुविधाओं में और इजाफा हो जायेगा.
माॅडल अस्पताल बन जाने से एंबुलेंस की संख्या बढ़ायी जायेगी. ओपीडी वातानुकूलित रहेगा. पैथोलोजी जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी. इसके अलावे अन्य सुविधा में भी बढ़ोतरी की जायेगी. उपकरणों की संख्या में इजाफा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










