पुआल से 90 बोतल शराब बरामद

Updated at :06 Feb 2017 1:08 AM
विज्ञापन
पुआल से 90 बोतल शराब बरामद

बेनीपट्टी : अरेर पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बिजलपुरा गांव में छापेमारी कर पुआल के टाल से 90 बोतल शराब बरामद किया़ सभी शराब हरियाणा से निर्मित है़ पुलिस सभी शराब की बोतल को जब्त कर थाने ले आयी़ एसएचओ कुणाल किशोर झा ने बताया कि बिजलपुरा गांव […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी : अरेर पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बिजलपुरा गांव में छापेमारी कर पुआल के टाल से 90 बोतल शराब बरामद किया़ सभी शराब हरियाणा से निर्मित है़ पुलिस सभी शराब की बोतल को जब्त कर थाने ले आयी़ एसएचओ कुणाल किशोर झा ने बताया कि बिजलपुरा गांव के सूरज पासवान के पुआल के ढेर में शराब रखे जाने की गुप्त सूचना मिली,

पुलिस ने सूचना का सत्यापन कराने के लिए जब पुलिस टीम को उक्त स्थल पर भेजी तो मामला सत्य पाया गया और सूरज पासवान अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार होने में सफल रहा़ एसएचओ ने बताया कि इस मामले में सूरज पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ पुलिस जल्द ही सूरज को गिरफ्तार कर लेगी़

पुलिस की छापेमारी दस्ते में एसएचओ के अलावे सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार, रामकुमार, राजेश कुमार व स्थानीय चौकीदार संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन