देसी कट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुखिया की कोर्ट में पेशी

मधुबनी : रघुनी देहट पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल मिश्रा को अवैध रूप देशी कट्टा रखने के आरोप में निगरानी अन्वेशन ब्यूरों टीम ने देर रात को गिरफ्तार कर राजनगर थाना ले गयी. बाद में तबीयत खराब होने पर पूर्व मुखिया को शनिवार राजनगर थाना द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी पर भर्ती कराया गया. […]
मधुबनी : रघुनी देहट पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल मिश्रा को अवैध रूप देशी कट्टा रखने के आरोप में निगरानी अन्वेशन ब्यूरों टीम ने देर रात को गिरफ्तार कर राजनगर थाना ले गयी. बाद में तबीयत खराब होने पर पूर्व मुखिया को शनिवार राजनगर थाना द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी पर भर्ती कराया गया. बाद में इन्हें मधुबनी कोर्ट में पेश किया गया. पूर्व मुखिया के गिरफ्तारी से घर में सन्नाटा छाया हुआ है. मुखिया पूनम मिश्रा बताती है कि उनके पति को झूठे आरोप में फंसाया गया है. उनके घर में देसी कट्टा कहां से आया उसका इन लोगों को कुछ भी पता नहीं है. वहीं बहन कृष्णा मिश्रा ने बतायी की घर की तलाशी के दौरान उन लोगों को अलग रखा गया था. जो भी समान बरामद किया गया उसे अन्वेंशन ब्यूरो की टीम ने ही बरामद की.
अब देशी कट्टा पहले से घर में था या किसी ने दुश्मनी से रखा था इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है. हमलोगों को कानून पर भरोसा है. वहीं ग्रामीण सुदिष्ट झा कहना था कि पूर्व मुखिया सामाजिक व्यक्ति थे. श्री झा ने बताया कि श्री मिश्रा के परिवार से आजादी के बाद से लगातार मुखिया हो रहे है. यह इस बात को स्वत: ही उजागर करता है कि यह परिवार कितना समाजसेवा भाव से जुड़ा है. लोगों को सहज ही विश्वास नहीं हो रहा है कि अनिल मिश्रा के घर से देसी कट्टा बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










