मंत्री को शिक्षकों ने सुनायी समस्याएं

Updated at :02 Feb 2017 4:56 AM
विज्ञापन
मंत्री को शिक्षकों ने सुनायी समस्याएं

कलुआही : बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा प्रखंड क्षेत्र के हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षक के साथ भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी. इसी क्रम में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य सचिव धर्मेन्द्र कुमार के साथ अन्य शिक्षक ने बीआरसी कलुआही को दिखाते हुए मदद की गुहार […]

विज्ञापन

कलुआही : बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा प्रखंड क्षेत्र के हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षक के साथ भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी. इसी क्रम में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य सचिव धर्मेन्द्र कुमार के साथ अन्य शिक्षक ने बीआरसी कलुआही को दिखाते हुए मदद की गुहार लगायी. संघ के नेता धर्मेंद्र कुमार ने मंत्री से नियोजित शिक्षकों को सामान काम के बदले सामान वेतन अविलंब दिये जाने की मांग राज्य सरकार से किया. मंत्री के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शितलांबर झा,कृष्ण कांत झा ,अंचल अधिकारी दीनानाथ कुमार ,सीआरसी रामश्रेष्ठ ठाकुर,बीआरपी अशोक यादव सहित अन्य साथ थे.

रविदास जयंती 10 को. मधुबनी. रविदास जयंती को सफल बनाने को लेकर अंबेदकर भवन में बैठक लाल बच्चा राय के संरक्षण में हुआ. बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार ने किया. इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि 10 फरवरी को जिला परिषद की सभाकक्ष में रविदास जयंती मनायी जायेगी. समारोह को सफल बनाने के लिए रविदास समाज के लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. रविदास जयंती की छुट्टी घोषित करवाने के लिए एवं अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष को साधुवाद दिया.
इस अवसर पर रामदेव राम, सज्जन कुमार, रामविलास मोची, राधा देवी, शीला देवी, विद्यासागर, दोलित राम, विनोद राम भी अपना विचार रखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन