सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर

मधुबनी : मुख्यालय सहित जिले भर में आगामी एक फरवरी को होने वाली सरस्वती पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, चौक चौराहे एवं मोहल्ले में सफलता पूर्वक सरस्वती पूजा संपन्न करने के लिए पूजा समिति का गठन किया गया है. यह समिति मां सरस्वती की […]
मधुबनी : मुख्यालय सहित जिले भर में आगामी एक फरवरी को होने वाली सरस्वती पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, चौक चौराहे एवं मोहल्ले में सफलता पूर्वक सरस्वती पूजा संपन्न करने के लिए पूजा समिति का गठन किया गया है. यह समिति मां सरस्वती की प्रतिमा, डेकोरेशन, पंडाल निर्माण एवं प्रसाद सामग्री की व्यवस्था के लिए आपसी चंदा एकत्रित करने में लगी हुई है. वसंत पंचमी को सदियों से हर साल छात्रों व शिक्षकों द्वारा शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजन करने की प्रथा है. लेकिन, सरस्वती पूजन अब शिक्षण संस्थानों के अलावे भी कई सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा प्राय: हर गांव मोहल्ले के चौक- चौराहे पर भव्य पंडाल निर्माण कर किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










