एटीएम बदल कर लोगों को देते थे धोखा, आरोपित गया जिले के

Updated at :17 Jan 2017 5:09 AM
विज्ञापन
एटीएम बदल कर लोगों को देते थे धोखा, आरोपित गया जिले के

पुलिस के दुर्व्यवहार से चिकित्सकों में आक्रोश मधुबनी : सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ शैलेंद्र कुमार झा के साथ नगर थाना के एसआइ राजेश कुमार द्वारा किये गये कथित दुर्व्यवहार के कारण चिकित्सक व कर्मियों में शेष व्याप्त हो गया है. इस बाबत सदर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन सिविल […]

विज्ञापन

पुलिस के दुर्व्यवहार से चिकित्सकों में आक्रोश

मधुबनी : सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ शैलेंद्र कुमार झा के साथ नगर थाना के एसआइ राजेश कुमार द्वारा किये गये कथित दुर्व्यवहार के कारण चिकित्सक व कर्मियों में शेष व्याप्त हो गया है. इस बाबत सदर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा को दिया है. आवेदन में सीएस से 24 घंटे के अंदर इस मामले का निराकरण करने का आग्रह किया गया है. वहीं मामले का निबटारा नहीं होने के फलस्वरूप कलमबद्ध हड़ताल करने की बात कही गयी है. इधर इस मामले से सदर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी काफी आक्रोशित है.
क्या है मामला. अस्पताल प्रबंधन को दिये आवेदन में चिकित्सकों ने कहा है कि बीते 12 जनवरी को सदर अस्पताल के आकस्मिक सेवा में कार्यरत डा. शैलेंद्र कुमार झा के साथ नगर थाना के एसआइ राजेश कुमार द्वारा कथित तौर पर गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया. आवेदन के अनुसार एसआइ राजेश कुमार बाहर दिखाये गये मरीज को दवा व सूई सदर अस्पताल में चलाने का दबाव दिया गया. जिसे चिकित्सक ने नियमानुकूल नहीं होने की बात कही. इसी बात को लेकर दरोगा
भड़क गये और डा. शैलेंद्र कुमार झा से गाली गलौज करने लगे. साथ ही अन्य चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों के बारे में भी असंसदीय भाषा का प्रयोग करने लगा. पुलिस द्वारा ऐसी हरकत से चिकित्सक व कर्मियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया. डा. झा ने दावा किया है कि एसआइ द्वारा किये गये व्यवहार को सीसी टीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है. लिहाजा चिकित्सक व कर्मियों ने सीएस को आवेदन देकर इस मामले में अपने स्तर से पहले करने की गुजारिश की है. साथ ही पहल नहीं होने की स्थिति में 24 घंटे बाद कलमबद्ध हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है.
24 घंटे में हो कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी
नगर थाने के एसआइ राजेश कुमार ने चिकित्सक डाॅ शैलेंद्र कुमार झा के साथ किया था अभद्र व्यवहार
दोषी पर होगी कार्रवाई
मामले की जांच कर वरीय पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी जायेगी. उसके बाद दोषी पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी.
डाॅ अमरनाथ झा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन