डीसीसी राजनगर बना िजला चैंपियन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Jan 2017 5:05 AM
विज्ञापन

टूर्नामेंट. फाइनल में झंझारपुर को 167 रनों से हराया मधुबनी : खेल में जीत हार लगी रहती है. जिस टीम के खिलाड़ी जितनी एकाग्रता के साथ खेलते है जीत उनके कदम चुमती है. उक्त बातें सदर एसडीओ शाहीद परवेज व डीएसपी इंद्र प्रकाश ने कही. रविवार को वाट्सन स्कूल के मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन […]
विज्ञापन
टूर्नामेंट. फाइनल में झंझारपुर को 167 रनों से हराया
मधुबनी : खेल में जीत हार लगी रहती है. जिस टीम के खिलाड़ी जितनी एकाग्रता के साथ खेलते है जीत उनके कदम चुमती है. उक्त बातें सदर एसडीओ शाहीद परवेज व डीएसपी इंद्र प्रकाश ने कही. रविवार को वाट्सन स्कूल के मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गये फाइनल मुकाबला में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की. आज खेले गये फाइनल मुकाबला में सुमित व सौरभ के शानदार अर्द्धशतकीय पारी तथा अविनाश की घातक गेंदबाजी से दीपक क्रिकेट क्लब राजनगर ने फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया. सुपर आठ के फाइनल मुकाबला डीसीसी राजनगर एवं
जेसीसी झंझारपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीसी राजनगर की टीम ने शुरुआती झटके के बाद धुआंआर बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सुमित ने 71 तथा सौरभ ने 57 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी झंझारपुर की टीम ने दर्शकों को निराश ही किया. डीसीसी के अविनाश के घातक गेंदबाजी के कारण झंझारपुर की टीम महज 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी. अविनाश ने 10 रन देकर विपक्षी टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जेसीसी के विवेक के 18 एवं अविनाश के 10 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज डीसीसी के गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर पाये.
डीसीसी के अविनाश ने 6, सौरभ ने 2 तथा तुसार एवं अखिलेश ने एक-एक विकेट लिए. डीसीसी ने 167 से मुकाबला जीत लिया. मैच में अंपायर प्रदीप कुमार सिंह गोलू तथा विंदेश्वर मंडल थे. स्कोरर आयुष तथा आदर्श तथा कॉमंटेटर चुलबुले थे. मौके पर सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










