ताला तोड़ कर पांच लाख की चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jan 2017 12:49 AM
विज्ञापन

वारदात . दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू सकरी/मधुबनी : शुक्रवार की देर रात सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढि़याम के पास दो दुकानों से सामान व नकद सहित करीब पांच लाख रुपये की चोरी हो गई़ इस संबंध में सकरी थाना में आवेदन देकर दोनों दुकानदार क्रमश: राहुल प्लाई व खुशबू मेडिकल […]
विज्ञापन
वारदात . दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू
सकरी/मधुबनी : शुक्रवार की देर रात सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढि़याम के पास दो दुकानों से सामान व नकद सहित करीब पांच लाख रुपये की चोरी हो गई़ इस संबंध में सकरी थाना में आवेदन देकर दोनों दुकानदार क्रमश: राहुल प्लाई व खुशबू मेडिकल के मालिक ने जांच की गुहार लगायी है़
थाने में दिये आवेदन में राहुल प्लाई के दुकानदार योगेंद्र झा ने कहा है कि बीती रात करीब दो बजे किसी अज्ञात चोर ने उनके दुकान का ताला तोड़ करीब चार-पांच लाख रुपये मूल्य के सामान व दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिया है़ दुकानदार का दावा है कि उक्त घटना उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है़ सकरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले जांच पड़ताल करने में जुटे हैं. वहीं बगल के खुशबू मेडिकल दुकानदार ने सकरी थाना में आवेदन के माध्यम से चोरी की घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि उनके दुकान का ताला तोड़ करीब तीस-चालीस हजार रुपये मूल्य की दवा,
आठ हजार रुपये नकद, कुछ कागजात सहित एक मोबाइल की चोरी की गई है़ इस संबंध में सकरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










