जिप उपाध्यक्ष की पहल पर खुला स्कूल का ताला

Updated at :15 Jan 2017 12:49 AM
विज्ञापन
जिप उपाध्यक्ष की पहल पर खुला स्कूल का ताला

खुटौना : कारमेघ पश्चिमी पंचायत के कोलहट्टा गांव वार्ड नं. 5 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगे तालाबंदी को आखिरकार जिला परिषद के उपाध्यक्ष मो. मेराज आलम के प्रयास से खोला गया. यहां बता दें कि उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक प्रेम कुमार चौधरी को प्रखंड नियोजन इकाई के द्वारा स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय गढ़िया […]

विज्ञापन

खुटौना : कारमेघ पश्चिमी पंचायत के कोलहट्टा गांव वार्ड नं. 5 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगे तालाबंदी को आखिरकार जिला परिषद के उपाध्यक्ष मो. मेराज आलम के प्रयास से खोला गया. यहां बता दें कि उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक प्रेम कुमार चौधरी को प्रखंड नियोजन इकाई के द्वारा स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय गढ़िया में कर दिया गया है.

श्री चौधरी के क्रिया कलाप एवं पठन-पाठन से ग्रामीणों के अलावा शिक्षक भी खुश थे. लिहाजा ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक श्री चौधरी को पुन: इसी विद्यालय में लाने पर अड़े थे और छह जनवरी से ही तालाबंदी कर रखी थी. इसी बीच जिप उपाध्यक्ष मेराज आलम ने विशेष पहल कर शनिवार को विद्यालय परिसर में ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर किसी दूसरे पुरुष शिक्षक को पदस्थापना करा देने पर लोगों को राजी कर लिया और श्री आलम ने अपने हाथों से विद्यालय का ताला खोलकर पठन-पाठन सुचारु रूप से चालू करवाया. बैठक में मो ईशा, रामवृक्ष यादव तथा रामप्रीत यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन