इधर, मधुबनी में ट्रेन से टकरायी स्कूली बस, तीन बच्चे घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Jan 2017 3:59 AM
विज्ञापन

खुटौना : सकरी-लौकहा रेलखंड पर बघमटिया गुमटी के पास मंगलवार को ट्रेन चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. मंगलवार सुबह बच्चों से भरी बस मानवरहित गुमटी को क्रॉस करने के दौरान सकरी से लौकहा जा रही अप सवारी गाड़ी से टकरा गयी. हादसे में बस में सवार तीन बच्चे मामूली रूप से जख्मी […]
विज्ञापन
खुटौना : सकरी-लौकहा रेलखंड पर बघमटिया गुमटी के पास मंगलवार को ट्रेन चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. मंगलवार सुबह बच्चों से भरी बस मानवरहित गुमटी को क्रॉस करने के दौरान सकरी से लौकहा जा रही अप सवारी गाड़ी से टकरा गयी. हादसे में बस में सवार तीन बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गये. तीनों बच्चों को स्थानीय क्लिनिक में भरती कराया गया. मामले में बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के अनुसार, लौकहा से एक स्कूली बस बच्चों को लेकर बघमटिया गांव जा रही थी.
इधर, मधुबनी में…
बस रेलवे गुमटी को क्रॉस कर रही थी. इसी दौरान सकरी से लौकहा जानेवाली अप सवारी गाड़ी भी आ रही थी. ट्रेन चालक ने जैसे ही बस को गुमटी क्रॉस करते देखा, ट्रेन ट्रेन में ब्रेक लगा दी. इससे बस के पास आते आते ट्रेन की रफ्तार काफी कम हो गयी. ट्रेन के अगले हिस्से से बस में हल्की टक्कर हुई और बस किनारे हो गया.
जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में करीब 20 बच्चों के सवार होने की बात कही जा रही है. बस के ट्रेन से टकराते ही बस में चीख-पुकार मच गयी. घटना की जानकारी होते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. इस मामले में बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बघमटिया गुमटी
पर हुई घटना
ट्रेन चालक के तत्परता से टला बड़ा हादसा
बस में सवार थे 20 बच्चे
मानव रहित गुमटी क्रॉस करने
के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










