अलाव के लिए और पारा गिरने का करें इंतजार

Updated at :07 Jan 2017 6:44 AM
विज्ञापन
अलाव के लिए और पारा गिरने का करें इंतजार

मधुबनी : बीते तीन चार दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुक्रवार को भी जारी रहा. तेज पछिया हवा के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. दिन व दिन ठंड बढ़ती जा रही है. पर प्रशासन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. शुक्रवार को भी दिन […]

विज्ञापन
मधुबनी : बीते तीन चार दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुक्रवार को भी जारी रहा. तेज पछिया हवा के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. दिन व दिन ठंड बढ़ती जा रही है. पर प्रशासन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. शुक्रवार को भी दिन भर सूर्यदेव बादल की ओट में छिपे रहे. शहर से लेकर गांव तक में अलाव तापते हुए लोगों को देखा गया.
पांच साल में ठंड से एक भी मौत नहीं. बीते पांच साल में भले ही हाड़ कंपाने वाली ठंड से कई की मौत हो गयी है. पर सरकारी आंकड़ों में एक भी जिले भर में ठंड से मौत नहीं है.
आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते पांच साल में एक भी ऐसी मौत नहीं है जिसका कारण ठंड हो. इसका कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ठंड से मौत तभी मानी जाती है जब तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम हो. आपदा विभाग के अधिकारी बताते हैं कि बीते पांच साल में एक भी दिन तापमान जिले में सात डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुई है. ऐसे में कहीं किसी की मौत हो भी जाती है तो उसे चिकित्सक ठंड के कारण नहीं मानते हैं. जिस कारण ना तो आपदा में रिपोर्ट आती है और ना ही सहायता राशि ही दी जाती है.
अलाव का इंतजाम नहीं
तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. कंपकंपी बढ़ती जा रही है पर इसके बाद भी कहीं भी सरकारी स्तर पर अलाव का इंतजाम नहीं किया जा सका है. इससे सबसे अधिक परेशानी रिक्शा चालकों व मजदूरों को हो रही है. खासकर रात में इन लोगों की फजीहत हो जाती है. ना तो सर छिपाने के लिये कोई जगह है और ना ही ठंड से राहत के लिये कोई इंतजाम. आपदा विभाग के अधिकारी का कहना है कि अभी और ठंड का इंतजार है. तभी ठंड से राहत या अलाव की पहल शुरू होगी.
मधुबनी : मौसम हर दो दिन बाद मिजाज बदल रहा है. बीते पांच दिनों के मौसम पर गौर करें तो, तापमान का ग्राफ नीचे गया है. नये साल में दो दिन तेज धूप निकलने के बाद कयास लगाया जाने लगा कि अब सर्दी नहीं लौटेगी. लेकिन दो दिन बाद ही मौसम ने करवट ले ली. पछिया हवा ने एक बार फिर ठंड को वापस बुला लिया. सर्द पछिया हवा शाम होते ही चुभन दे रही है.
अधिकतम तापमान ताे तेजी से नीचे की ओर जा रहा है, वही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक है. हालांकि, उत्तर भारत के कई स्थान पर हाे रही बर्फवारी के चलते ठंड में और अधिक इजाफा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन