अगलगी में एक लाख की संपत्ति जल कर राख

Updated at :02 Jan 2017 5:39 AM
विज्ञापन
अगलगी में एक लाख की संपत्ति जल कर राख

मधेपुर : प्रखंड के सुंदर विराजित पंचायत के सुन्दर गांव में रविवार की दोपहर हुई अग्निकांड में एक परिवार का आवासीय सह मवेशी घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में मसोमात सुकमारी देवी का घर सहित उसमें रखा अनाज, कपडा, बर्तन, नकदी, जेवरात सहित लगभग एक लाख की परिसंपत्ति जल कर राख हो गयी. […]

विज्ञापन

मधेपुर : प्रखंड के सुंदर विराजित पंचायत के सुन्दर गांव में रविवार की दोपहर हुई अग्निकांड में एक परिवार का आवासीय सह मवेशी घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में मसोमात सुकमारी देवी का घर सहित उसमें रखा अनाज, कपडा, बर्तन, नकदी, जेवरात सहित लगभग एक लाख की परिसंपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के द्वारा चापाकल के पानी के सहारे आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण चूल्हे की चिनगारी से से आग उठने की बात बतायी जाती है.

अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. जांच प्रतिवेदन मिलने पर पीड़ित परिवार को नियमानुकूल राहत उपलब्ध कराया जायेगा.

चूल्हे की चिनगारी से लगी आग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन