टीम के आते ही सुविधाएं दुरुस्त

Updated at :27 Dec 2016 6:01 AM
विज्ञापन
टीम के आते ही सुविधाएं दुरुस्त

जांच . केंद्रीय मूल्यांकन दल ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण तीन दिनों तक करेंगे केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेने स्वास्थ्य विभाग की एक सदस्यीय टीम सोमवार को सदर अस्पताल पहुंची. स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मूल्यांकन टीम के पदाधिकारी शशिभूषण सिन्हा ने विभिन्न वार्डों का […]

विज्ञापन

जांच . केंद्रीय मूल्यांकन दल ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

तीन दिनों तक करेंगे केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेने स्वास्थ्य विभाग की एक सदस्यीय टीम सोमवार को सदर अस्पताल पहुंची. स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मूल्यांकन टीम के पदाधिकारी शशिभूषण सिन्हा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के हर सुविधा को संतोषप्रद बताया. करीब तीन बजे पहुंचे श्री सिन्हा ने सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड का जायजा लिया कहा कि हर स्थिति ठीक-ठाक है. साफ सफाई भी संतोषप्रद है. टीम के पहुंचने को लेकर सदर अस्पताल प्रबंधन भी पूरी तरह तैयारी कर रखी थी. हर ओर चकाचक सफाई कर दी गयी.
तीन दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को पहुंचे श्री सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों की व्यापक तौर पर जांच की जायेगी और रिपोर्ट सरकार को सौंपी जायेगी. प्रथम चरण में सदर अस्पताल का साफ- सफाई समेत दी जा रही व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया गया. जांच अभियान मंगलवार व बुधवार को भी जारी रहेगा. जांच के क्रम में बंद पड़े आइसीयू के उपकरणों की निरीक्षण करने के पश्चात पदाधिकारियों से आइसीयू की सेवा बहाल करने में हो रही समस्याओं की जानकारी ली. इस अवसर पर एसीएमओ डाॅ. आरडी चौधरी, डीएस डाॅ. एएन प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक ए मजीद, सहायक विपिन कुमार व संगीत सिन्हा उपस्थित थे.
आइसीयू में पदाधिकारियों के कागजात की जांच करते केंद्रीय टीम के विजय भूषण.
पूरी थी साफ -सफाई
टीम के आने की पूर्व सूचना के कारण पूरे अस्पताल परिसर में साफ सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया था. जिसके कारण अस्पताल परिसर अन्य दिनों की भांति सोमवार को चकाचक दिख रहा था. साथ ही गंदगी के अंबार को भी हटा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन