बिजली चोरी में छह लोगों पर प्राथमिकी

Updated at :27 Dec 2016 6:00 AM
विज्ञापन
बिजली चोरी में छह लोगों पर प्राथमिकी

मधुबनी : बिजली चोरी को लेकर विभाग द्वारा मधुबनी मुख्यालय सहित विस्फी में छह व्यक्तियों पर बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि भौआड़ा में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर 36 हजार रुपये दंड किया गया. जबकि विस्फी के धेपुरा में दो व खैरी में […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिजली चोरी को लेकर विभाग द्वारा मधुबनी मुख्यालय सहित विस्फी में छह व्यक्तियों पर बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि भौआड़ा में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर 36 हजार रुपये दंड किया गया. जबकि विस्फी के धेपुरा में दो व खैरी में तीन व्यक्तियों पर बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया. श्री कुमार ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर विभाग ने कड़ा रूख अपना लिया है.

विभाग द्वारा इस माह अभी तक 49 व्यक्तियों पर बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. वहीं बड़े बकायेदार का भी विभाग द्वारा लाइन काटने की अभियान शुरू कर दिया गया है. दिसंबर माह में अभी तक 875 बकायेदार का लाइन विभाग द्वारा काटा गया है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. 31 दिसंबर तक 5 हजार से ज्यादा बकायेदार में से 1500 उपभोक्ता का लाइन काट दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन