मांगों को ले चौकीदार दफादार संघ का धरना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Dec 2016 5:59 AM
विज्ञापन

धरने पर बैठे चौकीदार दफादार संघ के प्रदेश सचिव डाॅ. संत सिंह, जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव. मधुबनी : बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला इकाई द्वारा दफादार चौकीदारों की समस्या को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना का नेतृत्व राज्य सचिव डाॅ. संत सिंह, जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष कारी महतो तथा जिला […]
विज्ञापन
धरने पर बैठे चौकीदार दफादार संघ के प्रदेश सचिव डाॅ. संत सिंह, जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव.
मधुबनी : बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला इकाई द्वारा दफादार चौकीदारों की समस्या को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना का नेतृत्व राज्य सचिव डाॅ. संत सिंह, जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष कारी महतो तथा जिला सचिव नजीर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया. धरना को संबोधित करते राज्य सचिव डाॅ. सिंह ने बिहार सरकारगृह (आरक्षी) के पत्रांक 2016 के आलोक में दफादार चौकीदार के वेतन भुगतान में अनुमंडलाधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर हटाने की मांग की.
उन्होंने कहा कि इसके चलते दफादार चौकीदार के भुगतान में महीनों लग जाते हैं. उन्होंने कहा कि चौकीदार दफादार से बैंक डयूटी, कैदी स्कार्ट डयूटी, निजी निवास पर डयूटी देना बंद करने, एसीपी का लाभ देने सहित कई अन्य मांग शामिल था. धरना में कैलाश सिंह, सूर्य नारायण यादव, ठकाई यादव, कपिलेश्वर सिंह, जगदीश मुखिया, कमरूल होदा, महादेव पासवान, संजय महतो, हरेराम पासवान सहित दर्जनों चौकीदार दफादार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










