तीन ठग गिरफ्तार

Updated at :26 Dec 2016 6:57 AM
विज्ञापन
तीन ठग गिरफ्तार

राजनगर : भगवानपुर गांव में रविवार की शाम सोना कहकर पीतल बेच रहे तीन लोगों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनों ठगों की पहचान रूद्रपुर थाना के रंजीत चौधरी, अंधराठाढ़ी थाना के गौरीशंकर कामत व जयनगर के उपेंद्र यादव के रूप में की गयी है. जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी कुमार […]

विज्ञापन

राजनगर : भगवानपुर गांव में रविवार की शाम सोना कहकर पीतल बेच रहे तीन लोगों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनों ठगों की पहचान रूद्रपुर थाना के रंजीत चौधरी, अंधराठाढ़ी थाना के गौरीशंकर कामत व जयनगर के उपेंद्र यादव के रूप में की गयी है. जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश मौके पर पहुंच तीनों को गिरफ्तार कर उससे मिले घातु की जांच में जुट गये.

घातु की जांच में पीतल बताया गया. रविवार को तीनों ठग भगवानपुर गांव के कोसी नहर के पास के बस्ती में लोगों के बीच सोना कह कर पीतल बेचा जा रहा था. अवर निरीक्षक बैजू कुमार घटनास्थल पर पहुंच तीनों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों की तलाशी में करीब 2 किलो 2 सौ ग्राम की घातु के साथ तीन मोबाइल व तीन छेनी भी बरामद की गयी.

इस बावत सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि उक्त तीनो ठग सोना कहकर कथित पीतल बेच रहे ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन