यीशु के जन्मोत्सव पर प्रार्थना सभा

Updated at :26 Dec 2016 6:55 AM
विज्ञापन
यीशु के जन्मोत्सव पर प्रार्थना सभा

मेरी िक्रसमस . सजाये गये िगरजाघर मधुबनी : मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर मेरी क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान चर्च को भव्य रूप से सजाया गया और प्रार्थना सभा भी की गयी. शहर मुख्यालय के दोमंठा स्थित गिरिजाघर में प्रार्थना सभा में दर्जनों बच्चे भाग लिये. बच्चे सांता क्लॉज से उपहार […]

विज्ञापन

मेरी िक्रसमस . सजाये गये िगरजाघर

मधुबनी : मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर मेरी क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान चर्च को भव्य रूप से सजाया गया और प्रार्थना सभा भी की गयी. शहर मुख्यालय के दोमंठा स्थित गिरिजाघर में प्रार्थना सभा में दर्जनों बच्चे भाग लिये. बच्चे सांता क्लॉज से उपहार भी पाया. प्रवचन के दौरान चर्च के फादर मणिलाल ने कहा कि जो व्यक्ति अपने मन में यीशु को जगह देता है, यीशु उनके हृदय में जन्म लेते हैं. और उनका जीवन शांति व आनंद से भर जाता है. वह परलौकिक शक्ति के सहारे जीवन जीता है. पाप के कारण मनुष्य का संबंध ईश्वर से टूट गया था. ईश्वर से टूटे संबंधों को जोड़ने के लिए ही परमेश्वर ने यीशु को मानव रूप में धरती पर भेजा.
इच्छापूिर्त का वरदान मांगा
जेम्स प्रार्थना भवन में अहले सुबह से ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी. चर्च के प्रार्थना भवन में सर्व प्रथम यीशु के जन्मोत्सव पर प्रार्थना किया गया. उसके बाद फादर मणिलाल द्वारा प्रवचन कार्य किया गया. पुन: जन्मोत्सव झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर सांता क्लॉज द्वारा चॉकलेट, आइसक्रीम व अन्य उपहार उपस्थित बच्चों के बीच बांटा गया. प्रभु यीशु से संबंधित ड्रामा भी पेश किया गया. लोगों ने सांता क्लॉज से अपनी इच्छा पूरी होने का का वरदान भी प्राप्त किया.
नवोदय में भी कार्यक्रम
मेरी क्रिसमस डे पर नवोदय विद्यालय में भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. रविवार को विद्यालय में काफी चहल पहल रही. इस दौरान मेघालय से प्रवास पर आये छात्र गिरिजाघरों में जाकर प्रार्थना किया. विद्यालय प्रबंधन के निर्देशानुसार पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन भी किया गया. इसमें डा. प्रशांत कुमार चौधरी, प्राचार्य त्रिभुवन पांडेय के निर्देश पर क्रिकेट मैच का प्रतियोगिता आयोजित की गयी. वहीं पूर्ववर्ती छात्र के द्वारा पत्रिका के नये अंक का विमोचन भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन