552 बोतल शराब जब्त सफलता. पांच शराब कारोबारी भी गिरफ्तार

Updated at :22 Dec 2016 5:16 AM
विज्ञापन
552 बोतल शराब जब्त  सफलता. पांच शराब कारोबारी भी गिरफ्तार

कई ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी चार लीटर देसी शराब बरामद पुलिस कर रही छापेमारी अंधराठाढी : मंगलवार की रात कई ठिकानों पर हुयी पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. इस छापामारी में पांच शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया. एएसपी झंझारपुर निधि रानी इस छापामारी का नेतृत्व कर […]

विज्ञापन

कई ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी

चार लीटर देसी शराब बरामद
पुलिस कर रही छापेमारी
अंधराठाढी : मंगलवार की रात कई ठिकानों पर हुयी पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. इस छापामारी में पांच शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया. एएसपी झंझारपुर निधि रानी इस छापामारी का नेतृत्व कर रही थी. इन ठिकानो में अंधराठाढी थाना का धोकरा टोल , पलार, मदना और रूद्रपुर थाना क्षेत्र का महरैल गांव है. मिली जानकारी के मुताबिक एएसपी निधि रानी के नेतृत्व में पुलिस ने अंधराठाढी थाना के धोकरा टोल के दशई पासवान के यहां छापेमारी की. उसके यहां से नौ लीटर तैयार देसी शराब , शराब बनाने का उपकरण और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया तथा दशई पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया.
मौके पर ही पुलिस ने कच्चामाल को नष्ट कर दिया. मदना गांव के राजेन्द्र मंडल के घर से शराब बनाने का कच्चा माल मिला. पलार गांव के अवैध शराब ठिकाना पर से अठारह बोतल नेपाली शराब एवं चार लीटर देसी शराब के साथ विक्रेता गणेश मुखिया गिरफ्तार किया गया. वहीं रूद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. इसमें 180 एमएल के 250 बोतल एवं 750 एमएल की 10 बोतल और मौका पर से नगद 50 हजार रुपये भी जब्त की. वहां पर अशोक पासवान , ब्रजेश चौधरी ,कृष्ण साहु की गिरफ्तारी हुयी. दोनो थाना में गिरफ्तार अवैध शराब विक्रेताओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. झंझारपुर एएसपी निधि रानी ने रूद्रपुर थाना में बुधवार को प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में बताया कि शराब बंदी के प्रति वे बहुत गंभीर है. शराब निर्माण और शराब विक्रेताओं का उन्मूलन उनकी प्राथमिकताओं में से है.
सूचना मिलते ही छापेमारी की जाती है. मंगलवार की रात भी पांच अबैध शराब कारोबारी की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में तैयार शराब, शराब बनाने का उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया. इसके पहले भी उनके नेतृत्व में कई शराब ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है. अपराध नियंत्रण में शराब बंदी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है और अपराध मुक्त झंझारपुर उनका लक्ष्य है. इस
मुहिम में आमलोगों की सहायता की भी जरूरत है.
थाने पर जब्त शराब के साथ प्रेस कांफ्रेंस करती एएसपी निधि रानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन