पत्नी के सहारे बेड़ा पार करेंगे पार्षद नप. जिला प्रशासन ने भेजी आरक्षण सूची

मधुबनी : जून 2017 में वर्तमान नप के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. नये बोर्ड का गठन होगा. अगले पांच सालों के लिए शहर के विकास की जिम्मेवारी इस बोर्ड को मिलेगा. नगर परिषद 2017 का आम चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के तहत होगा. जिला प्रशासन ने नये आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के […]
मधुबनी : जून 2017 में वर्तमान नप के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. नये बोर्ड का गठन होगा. अगले पांच सालों के लिए शहर के विकास की जिम्मेवारी इस बोर्ड को मिलेगा. नगर परिषद 2017 का आम चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के तहत होगा. जिला प्रशासन ने नये आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया है. स्वीकृति पत्र मिलते ही जारी कर दी जायेगी. अगर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गये सूची पर गौर करें तो कई दिग्गज को अपने वार्ड के प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा.
बताया जा रहा है कि इन्होंने अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है. कई वर्तमान वार्ड पार्षद इसके लिए वोटरों की गणितीय गणना कर वार्डों की तलाशी शुरू कर दी है. वहीं कई वार्ड पार्षद अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने की जुगत में है. अब शहरवासियों की निगाहें राज्य सरकार से आने वाले आरक्षण रोस्टर सूची पर टिकी हुई है. इसके प्रकाशन के बाद शहर के राजनीति के आइने में पड़ी धूंध साफ हो जायेगा. कई दिग्गज कुछ बोलने से हिचकिचा रहे है. तीस वार्डों वाले इस नगर परिषद क्षेत्र में करीब दर्जन भर वर्तमान पार्षद को या तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगें या उन्हें दूसरे वार्ड तलाशनी होगी. इधर मुख्य पार्षद पद की कुर्सी के आरक्षण को लेकर विभिन्न तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पद पिछड़ा वर्ग के खाते में रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










