सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच करेगा संगठन

Updated at :19 Dec 2016 6:00 AM
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच करेगा संगठन

मधुबनी : स्थानीय लेहिरियागंज स्थित सबरी आश्रम परिसर में सर्वोदय संगम की बैठक मोहित सदाय की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का संचालन घूरन सदाय ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि खुटौना में महादलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच एक टीम बनाकर की जाएगी. सबरी सरोवर पर कथित भू-माफियाओं द्वारा […]

विज्ञापन

मधुबनी : स्थानीय लेहिरियागंज स्थित सबरी आश्रम परिसर में सर्वोदय संगम की बैठक मोहित सदाय की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का संचालन घूरन सदाय ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि खुटौना में महादलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच एक टीम बनाकर की जाएगी. सबरी सरोवर पर कथित भू-माफियाओं द्वारा नजायज तरिके से भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने के लिए प्रतिकार मार्च निकाला जायेगा.

बैठक के दौरान वक्ताओं ने साक्षर भारत के तहत जिले में करोड़ों रुपये गबन करने वाले कर्मियों तथा उसमें संलिप्त पदाधिकारियों के उपर विधि संवत कार्रवाई की मांग की तथा उनके द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त करने की भी मांग की. वक्ताओं ने कहा कि 2014 में जांच दल गठित कर इसकी जांच शुरू की गयी. लेकिन, अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है. बैठक में उपस्थित लोगों ने मुसहर समाज से अधिवक्ता बने सियाराम सदाय को बधाई देते हुए कहा कि इससे कमजोर तबकों में उत्सुकता जगी है. इससे पहले वक्ताओं ने भोजपुरी के नायक सह लेखक भिखारी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित की.

बैठक में सिताराम सदाय, चंदू सदाय, राम लखन सदाय, निर्मला देवी, भुलाई सदाय, जागेश्वर पासवान, राजेश मल्लिक, सावन कुमार, पप्पु पासवान सहित अन्य ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन