रबी के मौसम में भी ग्राहक का इंतजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2016 4:27 AM
मधुबनी : रबी के फसल के आदर्श बुआई के समय में ही किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है. इससे किसान मायूस हैं. हाथ में पांच पांच सौ व हजार – हजार के नोट लेकर किसान दुकान दर दुकान घूम रहे हैं. पर ना तो कोई विक्रेता ये नोट ले रहे हैं और […]
मधुबनी : रबी के फसल के आदर्श बुआई के समय में ही किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है. इससे किसान मायूस हैं. हाथ में पांच पांच सौ व हजार – हजार के नोट लेकर किसान दुकान दर दुकान घूम रहे हैं. पर ना तो कोई विक्रेता ये नोट ले रहे हैं और ना तो किसानों को बीज व खाद ही मिल पा रहे हैं. सही समय 15 नवंबर से 30 नवंबर तक माना जाता है. पर बाजार में नोटबंदी के कारण ग्राहक आ ही नहीं रहे हैं. जो ग्राहक आते हैं उनके पास या तो एक हजार का नोट रहता है या फिर 500 का.
जिस कारण दुकानदार ग्राहकों को खाद बीज दे नहीं रहे हैं. सोनालिका दुकान के मालिक सुनील सिंह बताते हैं कि रबी के फसल में दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं. जबकि साल में सबसे अधिक बिक्री इस माह में होती थी. खाद बीज की पूंजी फंसी है. विक्रेता नदारद हो गये हैं. एक भी ग्राहक को गेहूं का बीज व खाद नहीं दे पा रहे हैं. सौ – सौ के नोट हैं नहीं. यही हाल सब्जी की खेती, धनिया बुआई, मसूर बुआई, मूली व अन्य रबी फसल का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










