Madhubani News: युवक की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Madhubani News: jhanjharpur youth suspicious death in laws house madhubani crime news

घ्टनास्थल पर जांच के लिये पहुंची पुलिस

Madhubani News: झंझारपुर में ससुराल गए युवक किशन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चनौरागोठ गांव में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान ताजपुर गांव (वार्ड 17) निवासी किशन ठाकुर के रूप में हुई है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

ससुराल गया था युवक, शाम को आई मौत की खबर

जानकारी के अनुसार, कपिलेश्वर ठाकुर का पुत्र किशन ठाकुर मंगलवार की सुबह अपने ससुराल चनौरागोठ गया था. परिजनों का कहना है कि बुधवार की देर शाम उन्हें किशन की मौत की सूचना मिली. किशन की मौत की खबर फैलते ही ताजपुर और चनौरागोठ इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी जान चली गई.

एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस दोषियों की पहचान में जुटी है.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन