खड़गामा गांव में भूमि विवाद में अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 5:55 AM
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के खड़गामा गांव में बुधवार के शाम में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मे एक 48 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. पर रास्ते में ही उसकी […]
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के खड़गामा गांव में बुधवार के शाम में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मे एक 48 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान खड़गामा निवासी विक्रम राय के रूप में की गयी है. इस मामले में मृतक के पत्नी के बयान पर गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के अनुसार मृतक राय के पड़ोसी विवादित जमीन पर मिट्टी भरने का काम कर रहा था. विक्रम राय ने जमीन पर मिट्टी भरने से मना किया. इसी दौरान कहा सुनी होने लगी. बात मारपीट तक पहुंच गयी. मारपीट में विक्रम राय गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने उसे तत्काल ही निजी क्लिनिक में ईलाज के लिये भर्ती कराया. जहां विक्रम राय की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी मंजू देवी के बयान पर थाने में पड़ोसी दिनेश्वर राय व एक अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी सनोबर खां ने बताया है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










