बेनामी संपत्ति पर भी केंद्र करे वार : नीतीश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2016 6:40 AM

विज्ञापन

नोटबंदी सही, पर जरूरतमंदों को न हो परेशानी मधुबनी में चेतना सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार. मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय से बिहार सामाजिक परिवर्तन की राह पर है. यह समाज से जुड़ा अभियान है. केंद्र सरकार शहर को स्मार्ट बना रही है. हमने गांवों को सात निश्चय के […]

विज्ञापन

नोटबंदी सही, पर जरूरतमंदों को न हो परेशानी

मधुबनी में चेतना सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार.
मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय से बिहार सामाजिक परिवर्तन की राह पर है. यह समाज से जुड़ा अभियान है. केंद्र सरकार शहर को स्मार्ट बना रही है. हमने गांवों को सात निश्चय के तहत स्मार्ट बनाने की पहल शुरू की है. निश्चय यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन वाटसन स्कूल मैदान में आयोजित चेतना सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि शराबबंदी का हर ओर असर दिख रहा है. कल तक शराब पीकर घर जानेवाले अब सब्जी व घरेलू सामान के साथ घर लौट रहे हैं. दूध की खपत बढ़ गयी है. लोग अब अपने बच्चों के लिए मिठाई व पेड़ा की खरीद कर रहे हैं. अपराध में कमी आयी है.
बेनामी संपत्ति पर
शराब के कारोबार में लिप्त रहने वाले लोग जेल जा रहे हैं. उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सामाजिक चेतना में सब मिलकर सहयोग करें. सीएम ने कहा कि हमने चुनाव से पहले महागंठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी किया गया था. इसमें सात निश्चय की बात भी थी. चुनाव के दौरान व उससे पहले हमने लोगों के घरों में बिजली, गांवों में सड़क व शौचालय बनाने के वायदा किया था. सरकार बने एक साल हुआ है और हमने इसे धरातल पर उतराने का काम शुरू कर दिया है.
केंद्र सरकार की सराहना
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 500 व 1,000 रुपये के नोट को बंद किये जाने की पहल की सराहना की. कहा कि हम तो इस पहल के हिमायती हैं. इससे कालाधन बर्बाद होगा. दो नंबरी रुपये रखनेवाले नहीं बच सकेंगे, लेकिन ये कालाधन के खिलाफ अंतिम कार्रवाई नहीं होनी चाहिये. केंद्र को जल्द ही बेनामी संपत्ति पर भी वार करना होगा, तभी सही मायनों में अमीरी-गरीबी की खाई कम होगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी में इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिये कि इससे जरूरतमंद लोगों को परेशानी नहीं हो.
इसके लिए ठोस रणनीति बननी चाहिये. मौके पर वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, मंत्री कपिलदेव कामत, आलोक कुमार मेहता, मदन मोहन झा, विधायक समीर कुमार महासेठ, डॉ फैयाज अहमद, सीता राम यादव, लक्ष्मेश्वर राय, गुलजार देवी, राम लखन राम रमण, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी पीके ठाकुर, डीएम गिरिवर दयाल सिंह, डीडीसी हाकिम प्रसाद, संजय कुमार झा, शीतलांबर झा, अब्दुल कैयूम, रामबहादुर यादव आदि मौजूद रहे.
हम जुमलेबाज नहीं
िनश्चय यात्रा : दूसरा चरण
हम जुमलेबाज नहीं
उन्होंने विरोधियों पर वार करते हुये कहा कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव से पहले बड़े वायदे करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते हैं. चुनाव बाद कहते हैं कि वह तो जुमला था, लेकिन हम जुमलेबाज नहीं हैं. हम वही वायदा करते हैं, जिसे पूरा करने की क्षमता होती है. किये गये वायदे को हर हाल में पूरा करते हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी जनचेतना है. कानून अपना काम कर रहा है. इसमें लापरवाही बरतनेवाले अधिकारी भी अधिक दिनों तक नहीं बच सकते. ऐसे लोग सावधान रहें. यह अभियान सौ फीसदी तभी कारगर होगा, जब आम लोग इसमें सहयोग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन