तीन बैंकों की एटीएम नहीं कर रही काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2016 6:32 AM

विज्ञापन

घोघरडीहा : नोटबंदी के सातवें दिन बुधवार को भी प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन बैंको के एटीएम मशीन काम करना शुरू नहीं किया है. वहीं विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में पांच सौ एवं एक हजार रुपये का नोट बदलने एवं जमा करने के लिए बुधवार को भी बैंकों में भीड़ उमड़ी रही. भीड़ का आलम यह रहा […]

विज्ञापन

घोघरडीहा : नोटबंदी के सातवें दिन बुधवार को भी प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन बैंको के एटीएम मशीन काम करना शुरू नहीं किया है. वहीं विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में पांच सौ एवं एक हजार रुपये का नोट बदलने एवं जमा करने के लिए बुधवार को भी बैंकों में भीड़ उमड़ी रही. भीड़ का आलम यह रहा कि भारतीय स्टेट बैंक,सेंट्रल बैंक व इलाहाबाद बैंक के कैश काउंटर से शुरु हुए बैंक उपभोक्ताओं की कतार सड़क तक लगी थी. हालांकि उक्त बैंकों के अलावा अपेक्षाकृत उतर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में भीड़ कम देखी गई.

घोघरडीहा बाजार में तीन बैंकों के एटीएम मशीन अभी भी काम करना शुरु नहीं किया है. लोग बैंक एटीएम के पास जाकर निराश होकर लौटने को विवश है. प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न बैकों के सामने घंटो कतार में लगे बैंक उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए नि:शुल्क ग्लुकोज पानी व फल का काउंटर लगाया गया है. स्थानीय बाजार के युवा व्यवसायियों ने घोघरडीहा बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर स्थित कतार में लगे बैंक ग्राहकों के लिए नि:शुल्क ग्लुकोज पानी एवं केला की व्यवस्था कर राहत देने का काम किया है. वहीं दो युवक द्वारा कतार में लोगों तक पानी पहुंचाया जाता रहा .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन