मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा आज मधुबनी में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 2:50 AM

विज्ञापन

मधुबनी : निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जिले में होंगे. मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम लखनौर प्रखंड के लौफा पंचायत में होगा. जहां वे हर घर नल योजना की समीक्षा करेंगे. इसके बाद झंझारपुर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिनियम काउंटर का निरीक्षण करेंगे. फिर वे हेलीकॉप्टर से झंझारपुर से सीधे […]

विज्ञापन

मधुबनी : निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जिले में होंगे. मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम लखनौर प्रखंड के लौफा पंचायत में होगा. जहां वे हर घर नल योजना की समीक्षा करेंगे. इसके बाद झंझारपुर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिनियम काउंटर का निरीक्षण करेंगे. फिर वे हेलीकॉप्टर से झंझारपुर से सीधे सौराठ जायेंगे, जहां से वे जगतपुर पंचायत स्थित जिला

मुख्यमंत्री की िनश्चय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे दोपहर में वाट्सन स्कूल में आयोजित चेतना सभा को संबोधित करेंगे. देर शाम अधिकारियों के साथ डीआरडीए में समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक के बाद वे सड़क मार्ग से ही दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे.
सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम गिरिवर दयाल सिंह व एसपी दीपक बरनवाल ने मंगलवार को खुद हर स्थल का जायजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन