नहीं है पैसे कमी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 2:47 AM

विज्ञापन

मधुबनी : एसबीआइ क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार पोद्दार ने कहा है कि जिले के एसबीआइ की शाखाओं में पैसे की कोई कमी नहीं है. लोग धैर्य पूर्वक पैसे जमा व निकासी तथा नोट बदलवा सकते है. उन्होनें कहा कि एटीएम सेवा में थोड़ी सी परेशानी है. जिसे शीघ्र ही दूर कर […]

विज्ञापन

मधुबनी : एसबीआइ क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार पोद्दार ने कहा है कि जिले के एसबीआइ की शाखाओं में पैसे की कोई कमी नहीं है. लोग धैर्य पूर्वक पैसे जमा व निकासी तथा नोट बदलवा सकते है. उन्होनें कहा कि एटीएम सेवा में थोड़ी सी परेशानी है. जिसे शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा. आरएम ने बताया कि जिले में बैंक के 29 शाखा कार्यरत है. जहां लेन-देन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है. जिले में स्टेट बैंक से 58 एटीएम केंद्र है.

जिसमें 21 एटीएम बैंक खुद संचालित करती है. बाकी 37 एटीएम प्राइवेट एजेंसी के द्वारा इसका काम देखा जाता है. उन्होंने कहा कि मधुबनी शहर में एसबीआइ के 15 एटीएम केंद्र है. जिसमें 6 पर पैसा निकासी हो रहा है. वहीं शहर में पांच कैश डीपोजिट मशीन के द्वारा लोग कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा बैंक शाखा में सारी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है. वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो बार-बार नोट बदलने के लिए दूसरे के पहचान पत्र लेकर आते है.

एक बार बदला जायेगा नोट मधुबनी. सेंट्रल बैंक (लीड बैंक) के एलडीएम एमएस अख्तर ने कहा है कि सेंट्रल बैंक में पैसे की कोई कमी नहीं है. साथ एक सप्ताह में एक बार नोट बदलवा सकते है.
दो हजार नोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नये नोट पर ग्राहक कुछ न लिखें इससे आगे परेशानी हो सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि रुपये की जमा निकासी एवं बदलने में धैर्य पूर्वक बैंक कर्मियों का सहयोग करें.
एटीएम के पास लगती है लंबी लाइन
शहर मुख्यालय सहित आस-पास के एटीएम पर लंबी लाइन मंगलवार को भी थी. हालांकि बैंक की शाखाओं में पिछले दिन की अपेक्षा भीड़ कम थी. शहर सहित आसपास क्षेत्रों में एनसीआर कॉपरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकांश बैंकों के एटीएम में रुपया डाला जाता है. एनसीआर के अधिकारी भालचंद्र चौधरी ने बताया कि शहर के आस-पास 19 एटीएम में कंपनी द्वारा रुपया निकालने का काम किया जाता है. जिसमें से 17 एटीएम में सुचारु रूप से रुपये की निकासी शुरू कर दी है. जिसमें एसबीआई के 15 तथा सेंट्रल बैंक के दो एटीएम पर निकासी का काम चल रहा है. लोगों को परेशानी न हो इसके लिए हमारे कर्मी लगे हुए है.
डाकघर में नहीं मिल रही राशि
प्रधान डाकघर से मिली जानकारी के अनुसार 39 उप डाकघर में राशि नहीं रहने के कारण बदलने का काम बंद हो डाक अधीक्षक मो. जैनुद्दीन ने बताया कि राशि मिल नहीं रहा है तो उप डाकघर में कहा से राशि दी जायेगी. डाकघर में जितना बचत खाताधारी है. उनको डाक विभाग द्वारा सप्ताह में सिर्फ पांच हजार राशि ही जाता है. प्रधान लिपिक विजय कुमार ने बताया कि 10 हजार रुपया में लेकिन राशि के अभाव से कारण उसे पांच हजार कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन