चार बाइक समेत तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 2:45 AM
विज्ञापन
सफलता. बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा, नगर थाने की कार्रवाई मधुबनी : पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई नगर थाना की कार्रवाई में मोटर साइकिल चोर गिरोह का उदभेदन किया गया. मंगलवार को नगर थाना प्रेस वार्ता में डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना […]
विज्ञापन
सफलता. बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा, नगर थाने की कार्रवाई
मधुबनी : पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई नगर थाना की कार्रवाई में मोटर साइकिल चोर गिरोह का उदभेदन किया गया. मंगलवार को नगर थाना प्रेस वार्ता में डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम ने नगर थाना के हवाई अड्डा से मो. फुल हसन को एक मोटर साइकिल को बेचने के फिराक में गिरफ्तार किया.
मो. हसन से पूछताछ में उसने मो जहीर व मो मिनहाज के नामों का खुलासा किया जो मोटर साइकिल चोरी के धंधे में लिप्त हैं एवं चोरी किये गये मोटर साइकिल को नेपाल सहित पड़ोस के जिला में बेचा करते हैं. गिरफ्तार तीन अपराधियों में मो. फूल हसन एवं मो. जहीर उर्फ मो. चांद अंधराठाढी थाना के गीदर गंज गांव का निवासी है. वहीं मो. मो. मिनहाज खुटौना थाना के तुफानपुर गांव का निवासी है. इन अपराधियों के पास से चोरी के चार मोटर साइकिल बरामद किये गये हैं.
इनमें काला रंग का सुपर स्पलेंडर बीआर 32-6312, लाल एवं काले रंग का ग्लैमर मोटर साइकिल नंबर बीआर 32 एस 2840, लाल एवं काले रंग का पैशन प्रो. बीआर 06-1850 एवं काले रंग का पैशन प्रो. बीआर 30 एव 3046 नंबर की गाड़ी है. डीएसपी श्री प्रकाश ने बताया कि छापेमारी दल में अवर निरीक्षक रामानंद सिंह, राजेश कुमार, रणजीत कुमार एवं धीरज कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे.
नेपाल में बेचते हैं चोरी की बाइक
कई मामलों का होगा खुलासा
नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ में मोटर साइकिल चोरी के और कई मामले का खुलासा होने की संभावना है. पूछताछ के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही कई और मोटर साइकिल बरामद होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










