नहीं मिल रहे सब्जी के खरीदार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2016 5:55 AM

विज्ञापन

बाजार में सन्नाटा. दो दिन में कीमत में 40 से 50 फीसद तक गिरावट मधुबनी : विगत एक माह से आलू व हरी सब्जियों के मूल्य में हो रही वृद्धि पिछले तीन दिन में 40 से 50 फीसद तक कम हो गया है. तीन दिन पहले तक 20 रुपये बिकने वाले आलू अब 13 से […]

विज्ञापन

बाजार में सन्नाटा. दो दिन में कीमत में 40 से 50 फीसद तक गिरावट

मधुबनी : विगत एक माह से आलू व हरी सब्जियों के मूल्य में हो रही वृद्धि पिछले तीन दिन में 40 से 50 फीसद तक कम हो गया है. तीन दिन पहले तक 20 रुपये बिकने वाले आलू अब 13 से 14 रुपये किलो बिक रहा है तो 80 से 90 रुपये किलो बिकने वाली गोभी अभी 25 से 35 रुपये तक ही बिक रहे हैं. कीमत कम होने से भले ही लोग खुश हो रहे हैं. सुनने में यह अच्छा लगता हो पर सब्जी लेकर घर जाने में लोगों को पहले से अधिक परेशानी हो रही है. लोगो की जेब में खुले पैसे नहीं हैं.
जिससे वे सब्जी खरीद कर घर ले जा सकें. व्यापारियों द्वारा पूर्व में कर दिये गये ऑर्डर का सामान बाजार में पहुंच गया है. पर खरीदार नहीं होने से व्यापारी ने सामान की कीमत कम कर दी है. बावजूद उसकी सब्जी मंडी में अन्य दिनों की भांति कुछ खास रौनक नहीं दिखा. इसका कारण पुराने नोट की बंदी व बड़े नोटों का बाजार में आना बताया जा रहा है. पूर्व में बाजार में नया आलू 40 से 50 रुपये किलो की कीमतों के साथ प्रवेश करता था.
जो अब महज 30 रुपये किलो बिक रहा है. कुछ यही हाल अन्य हरी सब्जियों का भी है. इधर बाजार के थोक विक्रेता आलू की कीमतों में आई गिरावट से खासे परेशान हैं. जबकि उपभोक्ता आलू समेत हरी सब्जियों के दामों में गिरावट से काफी खुश नजर आ रहे हैं.
ग्राहक के इंतजार में आलू विक्रेता, सूना पड़ा गिलेशन बाजार.
सब्जी खुदरा मूल्य (दो दिन पूर्व) वर्तमान मूल्य
आलू 20 रुपये किलो 13 से 14 रुपये किलो
गोभी 60 से 70 रुपये किलो 25 से 30 रुपये किलो
बैगन 40 से 50 रुपये किलो 20 से 25 रुपये किलो
शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये किलो 40 से 50 रुपये किलो
भिंडी 40 से 50 रुपये किलो 25 से 30 रुपये किलो
परवल 40 से 50 रुपये किलो 25 से 30 रुपये किलो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन