फुलपरास में हादसे में एक की मौत, चार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2016 5:14 AM

विज्ञापन

फुलपरास : थाना क्षेत्र के चटीटोला के निकट एनएच 57 सड़क पर बुधवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को ठोकर मार दी. जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस […]

विज्ञापन

फुलपरास : थाना क्षेत्र के चटीटोला के निकट एनएच 57 सड़क पर बुधवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को ठोकर मार दी. जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस घटना में बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गये हैं.

मृतक की पहचान कोनार गांव निवासी मो. खलील के रूप में की गयी है. जबकि खलील के दो बेटे भ्ज्ञभ् घायल हो गये हैं. जिसकी हालत नाजुक है. इस घटना में मैथिली के प्रसिद्ध गायक कुंजबिहारी मिश्र बाल बाल बच गये. जानकारी के अनुसार सहरसा से एक पिकअप वैन व कार मधुबनी की ओर आ रही थी. पिकअप वैन जैसे ही कोनार गांव के चटीटोला के समीप पहुंची, एक बाइक सवार सड़क पार करने लगा.

बाइक सवार को बचाने के लिए पिकअप वैन चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया. तेज रफ्तार रहने के कारण पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े मो. खलील व उसके दो बेटे को रौंद दिया. जिसमें खलील की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि खलील का दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे तत्काल ही लोगों ने डीएमसीएच भेजा .

इधर, इस घटना में बाईक सवार दो लोग भी घायल हो गये. बाइक सवार की पहचान सिजौलिया के सत्येंद्र साह और परसाही निवासी परमेश्वर कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन के ठीक पीछे प्रसिद्ध मैथिली गायक कुंजबिहारी भी कार से सहरसा से पूरे टीम के साथ कार्यक्रम कर वापस लौट रहे थे. पिकअप के टकराते ही पीछे से आ रही कार भी पिकअप से टकरा गयी. हालांकि इस दुर्घटना में गायक कुंजबिहारी व उनके टीम के सभी सदस्य बाल बाल बच गये.

घटना से आक्रोशित लोगों ने कोनार गांव के समीप एनएच को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सनोबर खां पहुंचे. बाद में एसडीओ कमर आलम, डीएसपी उमेश्वर चौपाल , बीडीओ अजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक सुबोध ठाकुर के अलावा अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे. एसडीओ ने मृतक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा की. जिसके बाद जाम समाप्त हो सका.

थानाध्यक्ष सनोबर खां ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना पर लाया. वहीं घायल कुंजबिहार मिश्र व अन्य कलाकार को दूसरे गाड़ी से मधुबनी भेजा गया. घटना को लेकर फुलपरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है.
पिकअप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा
सहरसा से मधुबनी लौट रही थी पिकअप व कार, कोनार गांव के समीप हुआ हादसा
दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच किया जाम
मौके पर पहुंचे एसडीओ व अन्य अधिकारी ने की वार्ता, मृतक के परिजन को चार लाख मुआवजा की घोषणा
सड़क हादसे में घायल बच्चे पटना रेफर
बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल जुड़वा बच्चे को डीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया है. घायला बच्चे फुलपरास गांव निवासी स्व. मो. खलील का पुत्र सिराज (5) और बरकून (5) बताया गया है. दोनों को सिर में गंभीर चोटें आयी है. दोनों को पटना रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन