ट्रक की ठोकर से दुधमुंहे बच्चे समेत दो की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 2:44 AM
विज्ञापन
गुस्सा . ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन मधुबनी : धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव के पास मंगलवार को हुयी सड़क दुर्घटना में एक 9 माह के बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुबनी प्रखंड के रंगलालही बनवरिया गांव निवासी सुरेश […]
विज्ञापन
गुस्सा . ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
मधुबनी : धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव के पास मंगलवार को हुयी सड़क दुर्घटना में एक 9 माह के बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गयी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुबनी प्रखंड के रंगलालही बनवरिया गांव निवासी सुरेश दुबे की पुत्री बृजबाला देवी छठ करने के लिए अपने मायके आई हुई थी. मंगलवार को अचानक उसके 9 माह के बेटे की तबीयत बिगड़ गई. उसके इलाज के लिए सुरेश दुबे मां बेटे को लेकर मोटरसाइकिल से पड़रौना जा रहे थे. साथ में उनकी छोटी बेटी लक्ष्मी कुमारी भी थी.
जैसे ही वे लोग दहवा गांव के नजदीक पहुंचे पडरौना से एक तेज गति से आ रही ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया.इस दुर्घटना में बच्चा एवं सुरेश दूबे की छोटी बेटी की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. जब कि बच्चे की मां वृजबाला देवी एवं सुरेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये. आस पास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने दौड़कर ट्रक चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
गिरफ्तार ट्रक चालक भीम सिंह ने बताया कि वह देवीपुर में केला लादने के लिए ट्रक लेकर जा रहा था कि यह दुर्घटना हो गयी.सुरेश दुबे एवं वृजबाला देवी को पीएचसी दहवा में भर्ती कराया गया है. पीएचसी प्रभारी आर के मिश्रा ने बताया दोनों का इलाज चल रहा है.खतरे की कोई बात नहीं है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बांसी मधुबनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
प्रदर्शन कर रहे लोग अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. धनहा थाना की पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी लोग सड़क जाम हटाने को तैयार नहीं थे. अंत में मधुबनी सीओ के वहां पहुंचने तथा मुआवजा के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. पूर्व विधायक राजेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे.
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










