बोगी में नीचे बैठ कर गांव आ रहे परदेसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 2:35 AM

विज्ञापन

हर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ से हो रही परेशानी दिल्ली से आनेवाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा मधुबनी : छठ पर्व के अब चंद दिन बांकी हैं. सूबे से बाहर रहने वाले कई परिवार के गांव आने का सिलसिला जारी है. अन्य दिनों के मुकाबले ट्रेनों से मधुबनी स्टेशन उतरने वाले यात्रियों की संख्या में […]

विज्ञापन

हर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ से हो रही परेशानी

दिल्ली से आनेवाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा
मधुबनी : छठ पर्व के अब चंद दिन बांकी हैं. सूबे से बाहर रहने वाले कई परिवार के गांव आने का सिलसिला जारी है. अन्य दिनों के मुकाबले ट्रेनों से मधुबनी स्टेशन उतरने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. तकरीबन हर ट्रेन में यात्रियों की संख्या अच्छी खासी है. एक दो दिन में और भी भीड़ बढ़ने की संभावना है.
सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली से आने वाली ट्रेनों स्वतंत्रता सेनानी , शहीद में देखी जा रही है. वहीं कोलकाता से गंगासागर एक्सप्रेस में भी भीड़ देखी जा रही है. छठ को लेकर स्टेशन पर अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है. वहीं , कई यात्री दरभंगा व पटना में ही कई ट्रेनों से उतर कर बस से मधुबनी , झंझारपुर व जयनगर जा रहे हैं.
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी कोई खास भीड़ नहीं है. एक दो दिन में ट्रेनों से ज्यादातर लोगों के आने की संभावना है.काफी संख्या में लोग दिवाली में ही घर पहुंच गये हैं. छठ पूजा को लेकर जयनगर तक के लिये तीन स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. इसमें दो आनंद बिहार से व एक बैंगलोर से आती है.
आनंद बिहार से जयनगर की दोनों ट्रेन सप्ताह में दो दिन , तो बैंगलोर से सप्ताह में एक दिन आ रही है. मधुबनी स्टेशन पर इस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से इन ट्रेनों से मधुबनी आने वाले यात्रियों को दरभंगा ही उतरना पड़ता है.
कंफर्म टिकट िमलने में भी परेशानी : वहीं कोलकाता से गंगा सागर एक्सप्रेस से आये मनोज कुमार ने बताया कि अभी टिकट की बहुत ही मारामारी चल रही है.
उन्होंने दो महीने पहले ही टिकट कटवाया था. इसी प्रकार गंगासागर ट्रेन से ही आने वाले जगतपुर गांव के भरथ कुमार बताते हैं कि बैठने तक की जगह गंगासागर ट्रेन में नहीं है. गेट के समीप किसी तरह बैठकर आये हैं. क्या रिजर्वेशन क्या जेनरल सभी बोगी की हालत एक जैसी है.
स्टेशन पर बैठने तक की जगह नहीं
जेनरल बोगी में चढ़ने में भी समस्या
आस्था के महान पर्व छठ में चाहे जितनी भी कष्ट हो, परेशानी हो, श्रद्धालु हर कष्ट झेलकर पूजा में शरीक होने आते हैं. अन्य दिनों में एसी बोगी में यात्रा करने वाले यात्री भी इन दिनों जेनरल बोगी में लाख परेशानी उठाकर पर्व में शरीक होने आ रहे हैं. टुन्नीमिश्र टोल निवासी राकेश मिश्र बताते हैं कि दिल्ली से आने वाले ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है. पूजा में आना था. जब किसी ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो शहीद ट्रेन में जेनरल बोगी में सपरिवार आये हैं. आने में काफी दिक्कतें हुई है. पर पूजा में शामिल होने की खुशी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन